प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह ने अग्नि-3 मिसाइल के सफल परीक्षण किए जाने की सराहना की। यह दूसरा मौका है जब अग्नि-3 मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया।
प्रधानमंत्री ने अग्नि-3 मिसाइल के सफल परीक्षण की सराहना करते हुए कहा कि यह देश के लिए गर्व की बात है। भारत ने जमीन से जमीन पर मार करने वाले अग्नि-3 मिसाइल का दूसरी बार सफल परीक्षण किया। परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम यह मिसाइल 3 हजार किलोमीटर के लक्ष्य को भेद सकती है।
|