स्मिता पाटिल के साथ मेरी तुलना प्रशंसा की बात है, लेकिन इतनी महान अदाकारा के साथ मुझे रखना ठीक नहीं है। यह कहना है फिल्म 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' में आलोचकों की प्रशंसा पाने वाली चित्रांगदा का।
उन्होंने कहा लंबे समय से लोग मुझे दूसरी स्मिता पाटिल कर रहे हैं, जो मेरे लिए प्रशंसा की बात है, मगर मैंने केवल दो फिल्मों में काम किया है और मुझे उनकी बराबरी पर खड़ा करना ठीक नहीं है। हालाँकि इस सम्मान के बाद मेरी जिम्मेदारी बढ़ गई है।
उन्होंने बताया 'सारी भाई' एक अलग किस्म की फिल्म है। इसकी परिकल्पना एकदम अलग है। यह रोमांटिक और मनोरंजक फिल्म है और मेरी पिछली फिल्मों से जुदा है। वर्ष 2005 में अपनी पिछली अंतिम फिल्म काल यस्टरडे एंड टूमारो में अभिनय करने वाली चित्रांगदा ने कहा कि ओनिर ने मुझसे संपर्क किया, जिसे में नकार नहीं सकी।
यह मेरे पिछले गंभीर चरित्रों से एकदम अलग है। चित्रांगदा तीन साल तक फिल्मों से दूर रहने के बाद निर्देशक ओनिर की शीघ्र ही रिलीज होने वाली फिल्म सारी भाई में संजय सूरी के साथ मूख्य भूमिका में नजर आएँगी।
|