मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मायावती ने किया आरक्षण का स्वागत
उत्तरप्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने राज्यसभा में महिला आरक्षण विधेयक पेश किए जाने का स्वागत किया। हालाँकि उन्होंने अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए भी अलग से विधेयक लाए जाने की भी माँग की।

राज्य सरकार की ओर से जारी बयान में मायावती ने राज्यसभा में महिला आरक्षण विधेयक पेश किए जाने पर सहमति जताई।

बहरहाल, उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए भी अलग से आरक्षण का प्रावधान होना चाहिए। उत्तरप्रदेश की मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इस श्रेणी की महिलाओं को आरक्षण के भीतर आरक्षण नहीं दिया जाना चाहिए।
और भी
'बोफोर्स' का निशाना माधवसिंह सोलंकी पर
सशस्त्र बलों में वेतन वृद्धि की उम्मीद बढ़ी
सेक्स स्कैंडल मामले में सांसद को नोटिस
एटमी करार पर वामदलों ने सफाई माँगी
महिला आरक्षण का एक पड़ाव पार
महिला आरक्षण 15 वर्ष के लिए