नकली स्टाम्प पेपर घोटाले का मुख्य आरोपी अब्दुल करीम तेलगी और मामले में सह-आरोपी को सत्र अदालत के समक्ष पेश किया गया। यरवदा जेल में स्थापित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणाली (वीसीएस) के काम नहीं करने के कारण तेलगी और सह-आरोपी को अदालत में ले जाया गया।
अभियोजक प्रदीप घरत ने कहा कि अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश चित्रा बेदी की ओर से जारी कारण बताओ नोटिस के जवाब में जेल प्रशासन ने कहा कि वीसीएस के लिए नए ठेकेदार नियुक्त किए जाने को लेकर प्रक्रिया जारी है। तेलगी समेत अन्य सात आरोपियों ने वीसीएस सही तरीके से लगाए जाने की माँग की है, ताकि मामले की सुनवाई तेजी से हो सके।
न्यायाधीश चित्रा बेदी तेलगी की याचिका पर विचार कर रही हैं। तेलगी ने अपने आवेदन में कहा है कि पुणे की माकोका अदालत पहले ही इन्हीं आरोपों के लिए दोषी ठहरा चुकी है। ऐसे में उसके खिलाफ दोबारा सुनवाई नहीं हो सकती।
|