मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
नटवरसिंह के खिलाफ कार्रवाई पर रोक
उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को खाद्यान्न के लिए तेल कार्यक्रम घोटाले के मामले में पूर्व विदेशमंत्री के नटवरसिंह और उनके पुत्र जगतसिंह के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय की कार्यवाही पर रोक लगा दी।

न्यायमूर्ति बीएन अग्रवाल और जीएस सिंघवी की पीठ ने केंद्र सरकार और प्रवर्तन निदेशालय को नटवरसिंह की याचिका पर नोटिस जारी किया। याचिका में प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों द्वारा सिंह के खिलाफ की जा रही जाँच को चुनौती दी गई थी।

निदेशालय के अधिकारी न्यायाधीश आरएस पाठक सीमिति द्वारा उल्लेखित घोटाले में नटवरसिंह के कथित रूप से लिप्त होने के मामले की जाँच कर रहे हैं।
और भी
घुसपैठ की फिराक में आतंकवादी
महिमा की महिमा का क्या कहना
सोमनाथ की कार्रवाई पर असंतोष
बुश के बयान पर केन्द्र की चुप्पी शर्मनाक
रोजेलिनी के रोमांस में मददगार थे नेहरू
विजयकांत ने की रामदास की आलोचना