मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
घुसपैठ की फिराक में आतंकवादी
बीएसएफ ने चेतावनी दी है कि जम्मू-कश्मीर के पहाड़ों में जैसे ही दर्रों की बर्फ पिघलेगी सीमापार से आतंकवादियों की घुसपैठ प्रारंभ हो जाएगी।

बीएसएफ के महानिदेशक एके मित्रा ने सोमवार को बीएसएफ के भवन के शिलान्यास के बाद कहा कि बीएसएफ को सीमापार से घुसपैठ की संभावना की पुख्ता खबरें मिली हैं।

उन्होंने कहा कि देश की पश्चिमी सीमा से घुसपैठ कम हुई है। जैसे ही दर्रों की बर्फ पिघलना प्रारंभ होती है सीमा के पास आतंकवादियों की गतिविधियों में कई गुना बढ़ोतरी हो जाती है।

मित्रा ने राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों के मददेनजर आतंकवादियों की गतिविधियाँ बढ़ने से भी इनकार नहीं किया। अतीत में भी देखा गया है कि जैसे ही राज्य में चुनाव का वक्त नजदीक आता है, आतंकवादी हिंसक वारदातों में काफी तेजी कर देते हैं।

मित्रा ने यह भी कहा कि पाकिस्तान में आतंकवादियों के कैंपों की संख्या काफी बढ़ चुकी है, लेकिन इनकी संख्या कितनी है इसके आँकड़े उपलब्ध नहीं हैं।
और भी
महिमा की महिमा का क्या कहना
सोमनाथ की कार्रवाई पर असंतोष
बुश के बयान पर केन्द्र की चुप्पी शर्मनाक
रोजेलिनी के रोमांस में मददगार थे नेहरू
विजयकांत ने की रामदास की आलोचना
भारत के साथ बुश का भद्‍दा मजाक-एंटनी