बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी इन दिनों बाल-शिक्षा के अभियान में जमकर भाग ले रही हैं और अपनी नई फिल्म ‘होप एंड द लिटिल शुगर’ के माध्यम से जगह-जगह बच्चों की शिक्षा का प्रचार करती हुई नजर आ रही हैं।
महिमा का मानना है कि इस फिल्म को करने के बाद वे इस गंभीर सामाजिक मुद्दे को वैश्विक स्तर पर प्रचारित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और समाज व देश के लिए कुछ करना चाहती हैं।
उन्होंने बताया कि शिक्षा एक ऐसी चाबी है जो समाज के कई तालों को खोल सकती है। चाहे गरीबी हो या फिर लिंगभेद, हर समस्या का एक ही समाधान है और वह है शिक्षा।
उन्होंने कहा कि गाँवों में कोई यह नहीं सोचता है कि बालिकाओं की शिक्षा की विशेष आवश्यकता है। एक महिला और एक कन्या की माँ के रूप में उनकी इस धारणा को बदलना मेरा कर्त्तव्य है।
|