मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
भारत के साथ बुश का भद्‍दा मजाक-एंटनी
खाद्यान्न संकट के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराना अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश का भद्दा मजाक है।

यह बात केंद्रीय रक्षा मंत्री एके एंटनी ने यहाँ संवाददातओं से कही। उन्होंने कहा व्यावसायिक और जैव ईंधन उद्देश्यों के लिए बड़े पैमाने पर कृषि भूमि का इस्तेमाल किए जाने से विश्व में खाद्यान्न संकट पैदा हुआ है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि अमेरिका की नीतियाँ भी खाद्यान्न संकट के लिए जिम्मेदार हैं। जो आलोचना करते हैं, उन्हें कृषि भूमि का इस्तेमाल अन्य उद्देश्यों के लिए नहीं करना चाहिए।

एंटनी ने कहा कि यह सच है कि चावल और गेहूं का उत्पादन देश में कम हुआ है और इस वजह से इन चीजों की कमी हो रही है।
और भी
प्यार खींचता है मुझे-यश चोपड़ा
ग्रामीण भारत में सक्रिय हैं नक्सली-अमेरिका
संप्रग-वाम समिति की बैठक गुरुवार को
अपराध में आगे है राष्ट्रीय राजधानी
एडीबी को दानदाताओं से मिले 11 अरब डॉलर
मित्तल ने आईटीआई के लिए माँगी और भूमि