अमेरिकी विदेश विभाग का कहना है कि मध्य और पूर्वी भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में वाम चरमपंथी समूह बहुत अधिक सक्रिय हैं।
आतंकवाद पर अमेरिकी विदेश विभाग की ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि माओवादी दक्षिण भारत में भी अपनी गतिविधियाँ चला रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक सरकार और विभिन्न वाम चरमपंथी समूहों के संघर्ष में सैकड़ों लोग मारे गए हैं।
भारत सरकार वाम चरममंथी समूहों से आंतरिक स्थायित्व और लोकतांत्रिक संस्कृति के खतरे को लेकर बेहद चिंतित है। रिपोर्ट कहती है कि वर्ष 2007 के शुरुआती सात महीनों में नक्सली हमलों की कम से कम 971 वारदात हुईं। यह संख्या वर्ष 2006 में हुए नक्सली हमलों के लगभग बराबर है।
इसमें कहा गया है कि वाम चरमपंथी झारखंड, छत्तीसगढ़, आंध्रप्रदेश, बिहार उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में बेहद सक्रिय हैं। नक्सली उड़ीसा, महाराष्ट्र और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भी अपनी गतिविधियाँ चला रहे हैं।
|