एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने 2009-2012 के दौरान ऋण गतिविधियाँ चलाने के लिए दानदाताओं से 11 अरब अमेरिकी डॉलर प्राप्त किए हैं।
एडीबी के प्रेसीडेंट हारूहीको कुरोडा ने बताया कि दानदाता देशों के महत्वपूर्ण योगदान से एशिया प्रशांत देशों को सहस्राब्दि विकास के लक्ष्यों को पूरा करने में मदद की जा सकेगी। साथ ही अत्यंत गरीब देशों के लोगों को अवसर दिए जा सकेंगे।
|