आर्सेलर मित्तल ने उड़ीसा सरकार से केओनझार जिले में ग्रीनफील्ड इस्पात परियोजना के निकट औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) स्थापित करने के लिए अतिरिक्त जमीन माँगी है।
कंपनी के कंट्री प्रमुख मिश्रा ने कहा कि यह आईटीआई देश में अपनी तरह का पहला संस्थान होगा। मिश्रा ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात के बाद बताया कि आर्सेलर मित्तल संस्थान के लिए तीन एजेंसियों से सलाह मशविरा कर रही है, लेकिन भूखंड का आकार अभी तय नहीं हो पाया है।
मिश्रा ने बताया कि हमने उड़ीसा परियोजना की प्रगति के बारे में चर्चा की है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रस्तावित इस्पात परियोजना की विस्तृत परियोजना रपट जून तक सौंप दी जाएगी। आर्सेलर मित्तल ने दो चरणों में मेगा इस्पात परियोजना लगाने का प्रस्ताव किया है।
|