मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
भाजपा को कर्नाटक में मौका दें-आडवाणी
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने कर्नाटक की जनता को आग्रह किया है कि कांग्रेस और जद (एस) फिर राज्य में अवसरवाद और विश्वासघात का विषाणु फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे स्पष्ट बहुमत देकर भाजपा को एक मौका दें।

शनिवार को संवाददाताओं से बातचीत में आडवाणी ने कहा कि काँग्रेस और जद (एस) की ओर से फैलाए गए अवसरवाद और विश्वासघात के विषाणु ही राज्य में शासन और विकास की तबाही लाए।

उन्होंने कहा कि कर्नाटक का जनादेश राष्ट्रीय राजनीति पर प्रभाव डालेगा। आम चुनाव कब कराए जाएँ, इसका फैसला भी काफी हद यही तय करेगा।

पूर्व उप प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और जद (एस) एक बार फिर त्रिशंकु विधानसभा का परिदृश्य पैदा करने के लिए काम कर रहे हैं, ताकि पहले की तरह अनैतिक तरीके से भाजपा को सत्ता से दूर रखा जा सके।

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे ऐसा न होने दें। आडवाणी ने कहा आप भाजपा को मौका दें, लेकिन 2004 की तरह नहीं। हम स्पष्ट जनादेश और स्पष्ट बहुमत चाहते हैं।
और भी
भाजपा की नक्सलियों को चुनौती
किशन सिकंद के हत्यारे को उम्रकैद
अमिताभ के निशाने पर स्वास्थ्य मंत्री
आतंक के खिलाफ साधु-संत एकजुट
शीर्ष आउटसोर्सिंग कंपनियों में 20 भारतीय
15 एफडीआई प्रस्ताव मंजूर