मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
शीर्ष आउटसोर्सिंग कंपनियों में 20 भारतीय
इंफोसिस और टीसीएस सहित बीस भारतीय कंपनियों को विश्व की शीर्ष सौ आउटसोर्सिंग कंपनियों में शामिल किया गया है।

इंटरनेशनल एसोसिएशन आफ आउटसोर्सिंग प्रोफेशनल्स (आईएओपी) द्वारा तैयार 2008 ग्लोबल आउटसोर्सिंग 100 सूची में शामिल बीस भारतीय कंपनियों में इंफोसिस को तीसरे टीसीएस को छठे, विप्रो को सातवें, जेनपैक्ट को नौवें और टेक महिन्द्रा को दसवें पायदान पर रखा गया है।

आईएओपी के मुताबिक टाप टेन कंपनियों में आधी कंपनियां भारत की हैं, जिससे आउटसोर्सिंग उद्योग में भारत की मजबूती पता चलती है।

सूची में एक्सेंचर पहले और आईबीएम दूसरे स्थान पर है। शामिल कंपनियों की सालाना औसत बिक्री 1.7 अरब डालर है, विश्व में औसतन करीब 27 000 कर्मचारी कार्यरत हैं।

सूची में शामिल अन्य भारतीय कंपनियों में एचसीएल टेक्नोलाजी 11वें स्थान मास्टेक 16वें स्थान डब्लूएनएस ग्लोबल सर्विसेज 19वें स्थान हेक्सावेयर 22 वें स्थान ईएक्सएल सर्विसेज 26वें स्थान 24 7 कस्टमर 28वें स्थान कैंब्रिज 36वें स्थान आईटीसी इंफोटेक 40वें स्थान पर है।

केपीआईटी कमिन्स 42वें स्थान पटनी 46वें स्थान जेन्सार 53वें स्थान माइंड ट्री 54वें स्थान एमफैसिस 56वें स्थान आदित्य बिड़ला मिनैक्स 62वें स्थान फर्स्टसोर्स साल्यूशंस 73वें स्थान और वीकस्टमर 84वें स्थान पर रही।

आईएओपी के मुताबिक विप्रो और टीसीएस की स्थिति कर्मचारी प्रबंधर्नं के मामले में काफी मजबूत है जबकि इंफोसिस और जेनपैक्ट कार्यकारी नेतृत्व के मामले में आगे हैं।
और भी
पंप मालिकों ने हड़ताल की धमकी दी
बुश के बयान को कांग्रेस ने किया खारिज
मानव जीवन के लिए एकजुट हों-कलाम
ज्यादा बिजली लेने वाले राज्यों को चेतावनी
सरबजीत के घर खुशी की लहर
नहीं मनेगी पोखरण द्वितीय की 10वीं बरसी