सरकार ने शु्क्रवार को प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के पंद्रह प्रस्तावों को मंजूरी दी। मंजूरी विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) की सिफारिशों पर वित्त मंत्री पी. चिदम्बरम ने दी।
प्रस्तावों में इमेजेस मल्टीमीडिया का भी आवेदन शामिल है, वहीं एनवाईएसई यूरोनेक्स्ट मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स में पाँच फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए 281 करोड़ रुपए निवेश करेगी।
इमेजेस मल्टीमीडिया 33.37 करोड़ रुपए लगाएगी। इसके अलावा बोर्ड ने इस्पात उत्पाद बनाने वाली जापान की मेटल वन कारपोरेशन के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी, जो 32 करोड़ रुपए का निवेश करेगी।सिंगापुर की टीआरडब्लू आफ्टरमार्केट एशिया एफडीआई प्रस्ताव के अंतर्गत आटोमोबाइल कंपोनेंट के लिए देश में एक विनिर्माण इकाई लगाएगी।
|