मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
बुश के बयान को कांग्रेस ने किया खारिज
कांग्रेस ने अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज बुश के उस बयान को तथ्यों से परे बता कर खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने कहा कि भारत के मध्यम वर्ग की समृद्धि के कारण विश्वभर में खाद्यान्न की कीमतें बढ़ी हैं।

कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष तिवारी ने बुश के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भारत के लोगों की क्रयशक्ति बढ़ने के बावजूद हम अपने बलबूते पर उनकी खाद्यान्न की जरूरतों को पूरा करने में सफल रहे हैं। भारत खाद्यान्न की जरूरतों के लिए आयात पर निर्भर नहीं है।

उन्होंने कहा कि इंदिरा गाँधी के नेतृत्व में देश में पहली हरित क्रांति आने के बाद भारत खाद्यान्न के मामले में आत्म निर्भर बना और पिछले तीन दशक से अधिक समय से हम अपने लोगों की खानपान की जरूरतें स्वयं पूरा करते हैं। अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए दूसरे देशों की ओर देखने की बजाय भारत खाद्यान्न का निर्यातक देश हैं।

ऐसे में यह कहना कि भारत में समृद्धि आने के कारण विश्व में खाद्यान्न की कीमतों पर दवाब बढ़ा है तथ्यों से परे है। भारत में जो भी खपत बढ़ी है उसे हम अपने आंतरिक संसाधनों से पूरा किया है।
और भी
मानव जीवन के लिए एकजुट हों-कलाम
ज्यादा बिजली लेने वाले राज्यों को चेतावनी
सरबजीत के घर खुशी की लहर
नहीं मनेगी पोखरण द्वितीय की 10वीं बरसी
सरबजीत की फाँसी फिर टली
'नलिनी से नहीं मिलीं प्रियंका'