मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मुकेश अंबानी को सुप्रीम कोर्ट से राहत
अदालत ने वक्फ बोर्ड की याचिका खारिज की
मुकेश अंबानी को अपने 'सपनों के महल' के मामले में अस्थायी राहत मिल गई है। उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें दुनिया के सबसे महँगे घर के निर्माण कार्य को रोकने का आग्रह किया गया था।

न्यायमूर्ति एचके सेमा की अध्यक्षता वाली पीठ ने महाराष्ट्र राज्य वक्फ बोर्ड की याचिका खारिज करते हुए बोर्ड से कहा कि वह बंबई उच्च न्यायालय से संपर्क करे।

महाराष्ट्र में वक्फ परिसंपत्तियों के कस्टोडियन वक्फ बोर्ड ने शीर्ष अदालत से आग्रह किया था कि वह राज्य सरकार को निर्देश दे कि दक्षिण मुंबई के मालाबार हिल में 4532 वर्गमीटर के भूखंड पर मकान का निर्माण कार्य रोका जाए।

वक्फ बोर्ड ने अंटीलिया कमर्शियल प्रा. लिमिटेड को संपत्ति की बिक्री के फैसले को चुनौती दी थी। अंटीलिया अंबानी परिवार द्वारा 2002 में शुरू की गई कंपनी है।

अंटीलिया ने राज्य सरकार सहित सभी संबद्ध अधिकारियों से मकान के निर्माण कार्य के लिए मंजूरी हासिल की ली थी। खबर है कि मुकेश के सपनों का महल दो अरब डालर में तैयार होगा।
और भी
लामा के दूत चीनी नेतृत्व से बात करेंगे
कलाम का सपना- तमिलनाडु हो पूर्ण साक्षर
सिंधिया परिवार को कर मामले में राहत
कश्मीर चुनाव की तैयारियों की समीक्षा
महँगाई पर काबू पा लेंगे-चिदंबरम
शर्मिला को नकली दवाओं की चिंता