पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने कहा है कि कम से कम 2020 तक तमिलनाडु में साक्षरता की दर वर्तमान 73.3 फीसदी से बढ़कर 100 प्रतिशत तक पहुँच जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि 2020 तक राज्य का प्रत्येक व्यक्ति या तो उच्च शिक्षा योग्यता से लैस हो या फिर कला कौशल में अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्द्धा स्तर का हो।
इंडियन चैम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के एक स्थानीय समारोह में बोलते हुए कलाम ने कहा कि वह गरीबी रेखा से नीचे रहने वालों के वर्तमान स्तर 22.5 प्रतिशत को शून्य तक पहुँचते देखना चाहते हैं।
कलाम ने कहा कि राज्य बाल मजदूरी सड़कों पर घूमने वाले बेसहारा बच्चों और महिलाओं तथा बच्चों के खिलाफ अपराध से मुक्त होना चाहिए।
|