वित्तमंत्री पी. चिदंबरम ने शुक्रवार को कहा कि महँगाई पर जल्द ही काबू पा लिया जाएगा और खाद्य वस्तुओं की कीमतें शीघ्र ही नीचे आ जाएँगी।
उल्लेखनीय है कि 19 अप्रैल को समाप्त हुए सप्ताह में मुद्रास्फीति की दर 42 महीने के उच्च स्तर 7.57 फीसदी पर पहुँच गई, जबकि इससे पूर्व सप्ताह में यह 7.33 फीसदी पर थी।
उन्होंने कहा कि सरकार 154 लाख टन गेहूँ और 230 लाख टन चावल की खरीद पहले ही कर चुकी है। चिदंबरम ने कहा कि लोगों को धैर्य रखने और सरकार में विश्वास करने की जरूरत है।
|