उच्चतम न्यायालय ने विवादास्पद सेतु समुद्रम परियोजना पर सुनवाई गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दी।
जनता पार्टी के अध्यक्ष सुब्रमण्यम स्वामी और अन्य याचिकाकर्ताओं के वकीलों द्वारा यह बात संज्ञान में लाए जाने के बाद कि आदेश में गलती से ऐसा दिखा कि मामले की सुनवाई एक मई को होगी।
प्रधान न्यायाधीश केजी बालकृष्णन की अध्यक्षता वाली पीठ ने मामले की सुनवाई कल करने पर सहमति जताई।
स्वामी और अन्य याचिकाकर्ताओं के वकीलों ने कहा कि आदेश में गलती से मामले की सुनवाई की तारीख एक मई दिखाई दी जबकि सुनवाई 30 अप्रैल को निर्धारित हुई थी। इससे भ्रम की स्थिति पैदा हो गई।
|