मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
आम बजट को लोकसभा की मंजूरी
वामदलों के वाकआउट के बीच लोकसभा ने मंगलवार को वित्त विधेयक पारित कर वर्ष 2008-09 के आम बजट को मंजूरी प्रदान कर दी।

सदन में तीन दिन की चर्चा पर वित्तमंत्री पी. चिदंबरम ने अपने उत्तर में कुछ कर रियायतों की घोषणाएँ कीं और कहा कि वह कर दर बढ़ाने के पक्ष में नहीं है बल्कि कर आधार बढ़ाना चाहते हैं। उन्होंने कर छूटों और छूटों की नियमित अवधि पर समीक्षा की भी वकालत की।

आम बजट पारित होने की तीन चरणों वाली प्रक्रिया के अंतिम चरण में वित्तमंत्री के उत्तर के बाद सदन ने सरकार की ओर रखे गए संशोधनों सहित वित्त विधेयक को ध्वनिमत से मंजूरी दे दी।

चिदंबरम के उत्तर पर असंतोष जताते हुए सरकार को बाहर से समर्थन दे रहे वामदलों ने सदन से वाकआउट किया।
और भी
सरकार की उद्‍योग जगत को चेतावनी
मनमोहन सबसे भ्रष्ट सरकार के मुखिया
'चीयर लीडर्स' संबंधी टिप्पणी हटाई
किडनी सरगना के खिलाफ आरोप-पत्र
हथियार डीलर सुरेश नंदा को जमानत
आप मुझसे प्रश्न नहीं पूछ सकते-अमिताभ