लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी ने सोमवार को सदन में चीयर लीडर्स के बारे में जो टिप्पणियाँ की थीं, उन्हें सदन की कार्यवाही से हटा दिया गया है।
लोकसभा सचिवालय की ओर से मंगलवार को जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि आसन ने 'चीयर लीडर्स' के बारे में की गई टिप्पणियों को कार्यवाही से हटा दिया है। सदन में कल बालू मुद्दे पर हंगामे के दौरान एक से अधिक बार इसका इस्तेमाल हुआ था और सभी को रिकॉर्ड से निकाल दिया गया है।
|