पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) से एक बार 10 उपग्रहों का प्रक्षेपण के लिए भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिकों की सराहना करते हुए कहा कि यह खूबसूरत और रचनात्मक दिमाग की जीत है। 'इनोवेशन इन इंडस्ट्री' विषय पर 36वें श्री राम मेमोरियल व्याख्यान में कलाम ने कहा कि इस सफलता ने देश में हो रहे खोज का चित्रण किया है। भारत ने इस प्रक्षेपण के साथ इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि 'मैं इसरो और उसके सहयोगियों को इस संयुक्त कार्य के लिए बधाई देता हूँ।' कलाम ने कहा कि भारतीय समाज को 2020 के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए औद्योगिक समाज से ज्ञान आधारित समाज की ओर प्रगति करना चाहिए। इसके लिए खूबसूरत और रचनात्मक दिमाग का होना जरूरी है।
|