मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
रामदेव की मदद लेगी सीआरपीएफ
संघर्षजनित क्षेत्रों में फैले अपने करीब 98 प्रतिशत जवानों का तनाव दूर करने के लिए दुनिया का सबसे बड़ा अर्द्धसैनिक बल सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) बाबा रामदेव की मदद लेने जा रही है। सीआरपीएफ के जवान बाबा रामदेव से योग और प्राणायाम सीखेंगे।

एक वरिष्ठ सीआरपीएफ अधिकारी ने बताया हम बाबा रामदेव के सान्निध्य में 800 जवानों को यौगिक क्रियाएँ और प्राणायाम सिखाने की योजना बना रहे हैं। बाद में सभी जवानों को प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।

यह कदम जवानों के तनाव को कम करके अपने साथी सैनिकों पर हमले की घटनाओं को कम करने में मदद करेगा। 2007 में जवानों द्वारा अपने साथियों की हत्या के 10 मामले दर्ज किए गए थे।
और भी
मोबाइल पर एसटीडी दरों में कटौती
बालिका सशक्तिकरण में मदद करें-मनमोहन
पुलिस अधिकारियों की जमानत अर्जी खारिज
विपक्ष नहीं उठा पाया बालू का मुद्‍दा
ओबीसी के लिये कोटे का क्रियान्वयन
केन्द्र सभी मोर्चों पर नाकाम-‍आडवाणी