मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मोबाइल पर एसटीडी दरों में कटौती
महँगाई से परेशान आम जनता को राहत देने वाली खबर है। मोबाइल पर एसटीडी बतियाना अब और सस्ता होने जा रहा है। इसकी शुरुआत एयरटेल एवं रिलायंस ने की है। बीएसएनएल के ग्राहकों को भी ऐसी ही खुशखबरी मिल सकती है।

लोकल काल के सस्ता होने के बाद अब बारी एसटीडी कॉल तथा रोमिंग शुल्क की है। दूरसंचार कंपनियों की इस नई पहल का फायदा देश के करोड़ों मोबाइलधारकों को होगा।

अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस ने एक नई योजना शुरू की है, जिसके तहत उसके पोस्टपेड ग्राहक 440 रुपए मासिक शुल्क पर असीमित एसटीडी काल कर सकेंगे। कंपनी के प्रीपेड ग्राहकों को इसके लिए 496 रुपए मासिक देने होंगे और वे कंपनी के नेटवर्क पर जितनी चाहें एसटीडी काल कर सकेंगे।

बीएसएनएल के निदेशक (वित्त) एसडी सक्सेना ने कहा कि हम देखेंगे कि एसटीडी के मामले में कुछ किया जा सकता है क्या। उन्होंने कहा कि कंपनी की रोमिंग दरें तो पहले ही न्यूनतम हैं।

मोबाइल कंपनी भारती एयरटेल ने एसटीडी एवं रोमिंग शुल्क में आज 43 प्रतिशत तक की कमी की। इसका फायदा कंपनी के 6.2 करोड़ ग्राहकों को मिलेगा और इस खंड में शुल्क दरों की नई लड़ाई शुरू हो सकती है।

एयरटेल ने अपनी एसटीडी शुल्क दर को 43.39 प्रतिशत घटाकर 1.50 रुपए प्रति मिनट कर दिया है, जो पहले 2.65 रुपए प्रति मिनट थी। नई शुल्क दरें 30 अप्रैल से लागू होंगी और कंपनी के प्रीपेड एवं पोस्टपेड दोनों तरह के ग्राहकों के लिए होंगी।

नई शुल्क दर योजना के तहत इनकमिंग कॉल के लिए रोमिंग शुल्क एक रुपये प्रति मिनट रहेगा, जो फिलहाल 1.75 रुपये प्रति मिनट है यानी कंपनी ने इसमें 42.85 प्रतिशत की कमी की है।

इसी तरह रोमिंग के दौरान कंपनी के ग्राहक लोकल कॉल एक रुपए प्रति मिनट तथा एसटीडी कॉल 1.50 रुपये प्रति मिनट के हिसाब से कर सकेंगे।
और भी
बालिका सशक्तिकरण में मदद करें-मनमोहन
पुलिस अधिकारियों की जमानत अर्जी खारिज
विपक्ष नहीं उठा पाया बालू का मुद्‍दा
ओबीसी के लिये कोटे का क्रियान्वयन
केन्द्र सभी मोर्चों पर नाकाम-‍आडवाणी
खेल मैदान बना 'डांस बार'-ठाकरे