मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
खेल मैदान बना 'डांस बार'-ठाकरे
चीयर लीडर्स की मौजूदगी पर बरसे शिवसेना ‍सुप्रीमो
क्रिकेट के मैदान में 'चीयर लीडर्स' की मौजूदगी की आलोचना करते हुए शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने सोमवार को कहा कि इससे क्रिकेट की शालीनता खत्म हो गई है और प्रायोजकों ने खेल के मैदान को डांस बार में तब्दील कर दिया है।

शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' में अपने संपादकीय में ठाकरे ने लिखा- मैं अच्छे खेल और संगीत का प्रेमी हूँ। यही मेरे खुशमिजाज स्वभाव का राज है। क्रिकेट से मेरा विशेष लगाव है। अब तक मैदान में केवल क्रिकेट खेला जाता था, लेकिन अब भीड़ जुटाने के लिए मैदान में चीयर लीडर्स लाकर चीजें बदल रही हैं।

उन्होंने लिखा है कि पाली उमरीगर, दिलीप सरदेसाई, अजीत वाडेकर, सलीम दुर्रानी और सुनील गावस्कर जब क्रिकेट खेलते थे, तब पूरा स्टेडियम अपने आप ही खुशनुमा हो उठता था। उस समय तो किसी को नाचने वालों को लाने की जरूरत महसूस नहीं हुई थी।

ठाकरे ने लिखा है कि लेकिन अब कोई नहीं जानता कि लोग क्रिकेट देखने आ रहे हैं या चीयर लीडर्स को देखने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे क्रिकेट का स्तर गिरा है।

बंगाली फिल्म निर्माता भी नाखुश : बंगाल के फिल्म निर्माता भी इन्हें लेकर बेहद नाराज हैं। इनका मानना है कि क्रिकेट के खेल का तो यह हिस्सा हो ही नहीं सकता है क्योंकि यह बेहूदापन और छलावा है।

वरिष्ठ फिल्म निर्माता मृणाल सेन से जब यह पूछा गया कि क्या मौजूदा वैश्विक दौड़ में इसकी आवश्यकता है तो जवाब में उन्होंने क्रिकेट के मैदान पर इस तरह की हरकत पर बेहद नाराजगी व्यक्त की।

जब उनसे कहा गया कि चियर लीडर्स के जरिए मैदान में अधिक से अधिक लोगों को आने के लिए उत्साहित किया जा रहा है और क्रिकेट के खेल को बढ़ावा दिए जाने की कोशिश की जा रही है तो उन्होंने दोहराया कि मैं आपको बता चुका हूँ कि मुझे मैदान पर केवल क्रिकेट मैच देखना पसंद है। इसके अलावा मैदान पर मुझे और कुछ समझ में नहीं आता है।

दिग्गज फिल्मकार तपन सिन्हा ने कहा आईपीएल के आयोजकों को वाणिज्यिक दृष्टिकोण को दिमाग में रखना था, लेकिन देश की संस्कृति और लोगों की भावनाओं को ठेस पहुँचाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।
और भी
लोकसभा में भी 'चीयर लीडर्स'
व्यावसायिक इलाकों में तीसरी मंजिल नहीं
पूर्व प्रधानमंत्रियों पर करोड़ों बकाया
पीएसएलवी सी9 का सफल प्रक्षेपण
जाफर शरीफ ने इस्तीफा वापस लिया
रेलवे बॉलीवुड की राह पर