मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
पूर्व प्रधानमंत्रियों पर करोड़ों बकाया
सरकार ने सोमवार को कहा कि रक्षा विमानों का उपयोग करने पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर और एचडी देवेगौडा पर करोड़ों रुपए बकाया है।

रक्षामंत्री एके एंटनी ने योगी आदित्यनाथ के सवाल के लिखित जवाब में लोकसभा को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री विद्‍याचरण शुक्ल पर 4 लाख 60 हजार 336 रुपए बकाया हैं, जबकि चन्द्रशेखर पर जनवरी 1991 से जून 1991 के दौरान की गई यात्राओं के लिए 5 करोड़ 91 लाख 31 लाख 476 रुपए बकाया हैं।

इसके अलावा एचडी देवेगौड़ा पर सितंबर 1996 से मार्च 1997 की अवधि के दौरान की गई यात्राओं के लिए 54 लाख 61 हजार 497 रुपए बकाया हैं।

एंटनी ने कहा कि सरकार ने नोटिस भेजकर अथवा उपयुक्त वसूली प्रक्रिया शुरू करके बकाया राशि की वसूली के लिए आवश्यक उपाय किए हैं।
और भी
पीएसएलवी सी9 का सफल प्रक्षेपण
जाफर शरीफ ने इस्तीफा वापस लिया
रेलवे बॉलीवुड की राह पर
साहित्यकार क्यों फैलाएँ हाथ?
भारत एटमी करार पर आगे बढ़े-ब्रजेश
संगठित हो रहे हैं आतंकवादी