भारत का पीएसएलवी सी9 देश के आधुनिकतम दूर संवेदी उपग्रह कारटोसैट 2ए सहित दस उपग्रहों के साथ सोमवार की सुबह इसरो के सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से अंतरिक्ष रवाना हो गया। पोलर सेटेलाइट लांच व्हिकल ने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 9 बजकर 23 मिनट पर दूसरे प्रक्षेपण पैड से अपनी 13वीं उड़ान भरी और गरजता हुआ नीले आकाश में ओझल हो गया।
पीएसएलवी अपने साथ 690 किलोग्राम के कारटोसैट 2ए के अलावा 83 किलो भार का इसरो का इंडियन मिनी सेटेलाइट (आईएमएस-1) भी अपने साथ ले गया है।
इसके अलावा कनाडा और जर्मनी के विश्वविद्यालयों और शोध सँस्थानों द्वारा विकसित किए गए आठ छोटे उपग्रह भी इस वाहन के साथ अंतरिक्ष की अनंत यात्रा पर रवाना हुए।
कारटासैट 2ए में अत्याधुनिक पंचरोमैटिक कैमरा लगा है, जो प्राकृतिक सँसाधनों के मानचित्रण उद्देश्यों और प्रबंधन में इस्तेमाल होगा। आईएमएस-1 को भविष्य के प्रक्षेपणों के लिए अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी के प्रयोग के मंच के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा।
|