मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
आतंकवादियों के चार मददगार गिरफ्तार
कश्मीर घाटी में कथित रूप से आतंकवादियों की मदद करने के आरोप में सुरक्षाबलों ने चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

रक्षा प्रवक्ता ने आज बताया कि दक्षिणी कश्मीर से तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि शनिवार शाम उत्तरी कश्मीर में एक व्यक्ति को पकड़ा गया। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति आतंकवादी संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता हैं।

उन्होंने बताया कि 52 राष्ट्रीय राइफल्स ने बशीर अहमद मीर और गुलाम कादिर बट को गिरफ्तार किया। दोनों दक्षिणी कश्मीर के तारीपुरा के निवासी हैं और उनके पास से भरी बंदूक, एक बोतल बारूद पाउडर सहित भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया।

एक अन्य अभियान में कुपवाड़ा जिले के क्रुसन से 18 राष्ट्रीय राइफल्स ने अब्दुल राशिद को गिरफ्तार किया।
और भी
बालू मुद्दे पर संसद में हंगामे के आसार
भारत के खिलाफ पाक में 'हरकत'
अब विमान में ही होगा पीएमओ!
रक्षा वैज्ञानिक दे रहे हैं इस्तीफे
संविधान की अनदेखी-आडवाणी
महँगाई पर सरकारी आँकड़े झूठे-संघ