मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
बालू मुद्दे पर संसद में हंगामे के आसार
जहाजरानी मंत्री टीआर बालू द्वारा अपने पुत्रों की कंपनियों को कथित तौर पर प्राकृतिक गैस दिलाने में अपने प्रभाव का इस्तेमाल करने के मुद्दे पर सोमवार को संसद में फिर हंगामा होने के आसार हैं।

विपक्षी सदस्य सदन में अपनाई जाने वाली अपनी रणनीति के बारे में कल सुबह एक बैठक कर फैसला लेंगे। भाजपा के उपनेता वीके मल्होत्रा ने बताया कि बैठक में इस बात पर फैसला होगा कि मंत्री के विरुद्ध प्रस्ताव लाया जाए कि नहीं।

इस मुद्दे पर पहले ही राज्यसभा की कार्यवाही में दो दिन तक रुकावट रही। जहाजरानी मंत्री से जुड़ा यह विवाद प्रधानमंत्री तक जा पहुँचा और विपक्षी भाजपा ने प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह से इस बात पर स्पष्टीकरण की माँग की।
और भी
भारत के खिलाफ पाक में 'हरकत'
अब विमान में ही होगा पीएमओ!
रक्षा वैज्ञानिक दे रहे हैं इस्तीफे
संविधान की अनदेखी-आडवाणी
महँगाई पर सरकारी आँकड़े झूठे-संघ
महँगाई को लेकर भयभीत नहीं हों-चिदम्बरम