मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
महँगाई को लेकर भयभीत नहीं हों-चिदम्बरम
केन्द्रीय वित्तमंत्री पी चिदम्बरम ने लोगों से अपील की है कि महँगाई की दर में आ रहे उतार-चढ़ाव को लेकर बेवजह भयभीत नहीं हों।

चिदम्बरम ने वूमेन क्रिश्चियन कॉलेज के समारोह के बाद बातचीत में कहा कि महँगाई केवल देश में ही नहीं पूरे विश्व में है। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में आवश्यक वस्‍तुओं की कीमतों में आई बढ़ोतरी महँगाई की मुख्य वजह है।

उन्होंने कहा कि सरकार के उपायों के चलते महँगाई की दर को कुछ नीचे लाने में मदद मिली है। महँगाई के नीचे आने से हमें रोमांचित होना चाहिए, यदि यह बढ़ती है तो भयभीत भी होने की जरुरत नहीं है। वित्तमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार ने आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को काबू में करने के लिए तमाम कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि हम इसे काबू में कर लेंगे।
और भी
दिल्ली पुलिस प्रमुख को संसद में बुलाया
महँगाई की मार, दबाव में सरकार
मुद्रास्फीति बढ़कर 7.33 फीसदी
आतंकी फरहान की जमानत याचिका खारिज
भारत-पाक इतिहास को भुला दें-मनमोहन
जाफर शरीफ ने कांग्रेस छोड़ी