मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
भारत-पाक इतिहास को भुला दें-मनमोहन
पाकिस्तान में नई सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह ने उम्मीद जताई कि दोनों पड़ोसी देश इतिहास को भुला देंगे और झूठी आशंका तथा संकुचित एजेंडा के बिना तात्कालिक जरूरत को समझते हुए आगे बढ़ेंगे।

सिंह ने कहा कि सीमाएँ जरूरत नहीं बदलतीं। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान को साझी आर्थिक तथा सामाजिक चुनौतियों का सामना करने के लिए साथ साथ काम करना चाहिए।

चिनाब नदी पर एक पुल का उद्‍घाटन करने के बाद सिंह ने कहा कि मैं नए नेताओं (पाकिस्तान के) द्वारा दिए गए बयानों से खुश हूँ।

उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान ने उन सभी मुद्‍दों पर मित्रवत बातचीत की है, जो जम्मू-कश्मीर की जनता को प्रभावित करते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत इस्लामाबाद में नवगठित लोकतांत्रिक सरकार के साथ बातचीत को दृढ़ता प्रदान करता रहेगा।

जम्मू-कश्मीर की दो दिवसीय यात्रा पर गए सिंह ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि हम (भारत और पाकिस्तान) इतिहास को भुलाने में सक्षम होंगे और हम निर्मूल आशंकाओं तथा संकुचित एजेंडा के बिना तात्कालिक जरूरत को ध्यान में रखकर आगे बढ़ेंगे।
और भी
जाफर शरीफ ने कांग्रेस छोड़ी
कश्मीरी विस्थापितों के लिए 1600 करोड़
मिसाइल खरीदी के लिए प्रस्ताव जारी
बिना चर्चा के अनुदान माँगें पारित
भाजपा ने अहलूवालिया को घेरा
केबल नेटवर्क कानून में संशोधन हो