मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
बिना चर्चा के अनुदान माँगें पारित
लोकसभा ने 88 विभागों और मंत्रालयों की चालू वित्तीय वर्ष की अनुदान माँगों को बिना चर्चा के एक झटके में पारित कर दिया।

लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी ने निर्धारित समयानुसार शाम छह बजे इन विभागों और मंत्रालयों की अनुदान माँगों को एक साथ सदन के सामने रखा जिसे सदन ने ध्वनिमत से पारित कर दिया।

संसदीय भाषा में इस प्रक्रिया को 'गिलोटिन' कहा जाता है। वित्तमंत्री पी. चिदंबरम ने इसके बाद विभिन्न मंत्रालयों और विभागों की 2008-09 की 2592391 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान माँगों से संबंधित विनियोग विधेयक पेश किया उसे भी सदन ने ध्वनिमत से पारित कर दिया। इसके साथ ही चालू वर्ष का आम बजट पारित करने का दूसरा चरण पूरा हो गया।

सदन में इस बार सिर्फ चार मंत्रालयों गृह, रक्षा, ग्रामीण विकास और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालयों की अनुदान माँगों पर ही चर्चा हुई। शेष सभी मंत्रालयों और विभागों की अनुदान माँगों को अंत में बिना चर्चा के पारित कर दिया गया।
और भी
भाजपा ने अहलूवालिया को घेरा
केबल नेटवर्क कानून में संशोधन हो
एकता कपूर के सीरियलों पर रोक लगे
जनरल कपूर करेंगे 'अर्जुन' की सवारी
126 लड़ाकू विमानों को खरीदने की जंग
एमटीएनएल में महिलाओं को सुविधा मिले