मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
जनरल कपूर करेंगे 'अर्जुन' की सवारी
पिछली सर्दियों में अर्जुन टैंकों के परीक्षण में फेल होने के खुलासे के बाद टैंकों के बारे में वस्तुस्थिति जानने के लिए सेना प्रमुख जनरल दीपक कपूर अवाड़ी रवाना हौ गए हैं। वे खुद 'अर्जुन टैंक' पर सवारी करके इस मामले की जाँच करेंगे।

स्थायी समिति ने संसद में हाल ही में पेश अपनी रिपोर्ट में सेना के एक प्रतिनिधि की गवाही के हवाले से खुलासा किया था कि अर्जुन टैंक सर्दियों के परीक्षण में अपनी क्षमत साबित नहीं कर सके।

दूसरी और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने दावा किया है कि अर्जुन टैंकों के परीक्षण के दौरान जो छोटी-मोटी खामियाँ सामने आई थीं उन्हें दूर कर लिया गया है। संगठन के सूत्रों ने कहा कि परीक्षण के दौरान पाई गई इन खामियों को बहुत बढ़ा चढ़ाकर पेश किया गया है।

सूत्रों ने कहा कि सही स्थिति जानने के लिए संगठन ने सेना प्रमुख जनरल कपूर और रक्षा उत्पादन सचिव प्रदीप कुमार को अवाड़ी आमंत्रित किया है, जहाँ अर्जुन टैंक बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनरल कपूर खुद इन टैंकों को चलाकर देख सकते हैं कि परीक्षण में विफलता की बातों को कितना रंग देकर पेश किया गया।

अवाड़ी फैक्टरी से सेना को सर्दियों के परीक्षण के लिए 9 टैंक दिए गए थे। इनके कौशल के बारे में सेना के प्रतिनिधि ने स्थायी समिति को बताया कि हर टैंक को एक एक हजार किलोमीटर चलाया गया और चार बार इंजन फेल होने की शिकायत सामने आई।

दूसरी ओर डीआरडीओ ने कहा कि परीक्षण में जो शिकायतें सामने आईं वे तकनीकी और उत्पादन संबंधी गड़बडि़याँ थीं। संगठन का कहना है कि आखिरी बार जब अर्जुन टैंक की मीडियम फोर्डिंग के बारे में शिकायत की गई थी तो रक्षा मंत्री एके एंटनी के सामने अवाड़ी में इसका प्रदर्शन किया गया था और यह टैंक अंतरराष्ट्रीय क्वालिटी मानकों पर खरा उतरा था।
और भी
126 लड़ाकू विमानों को खरीदने की जंग
एमटीएनएल में महिलाओं को सुविधा मिले
मीडिया समाज हित का ध्यान रखें-शीला
प्रणब 21 मई को पाकिस्तान जाएँगे
घरेलू नौकरों को भी सामाजिक सुरक्षा
श्रीदेवी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील