मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मीडिया समाज हित का ध्यान रखें-शीला
दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने मीडिया जगत से आत्मनिरीक्षण की अपील करते हुए कहा कि उसे बाजार के साथ-साथ समाज के हित का भी ध्यान रखना होगा।

श्रीमती दीक्षित ने तथ्यों की उपेक्षा की बढ़ती प्रवृति और खबरों को अतिरंजित करने पर जोर दिए जाने को चिंताजनक बताते हुए कहा कि मीडिया अगर यह सब करता रहा तो उसकी विश्वसनीयता का गंभीर सवाल खड़ा हो जाएगा।

श्रीमती दीक्षित आज यहाँ मीडिया पर एक संगोष्ठी का उद्‍घाटन कर रही थी, जिसका विषय था 'मीडिया की नकेल किसके हाथों में, सरकार, बाजार या जनहित का सरोकार'।

संगोष्ठी में ऑउट लुक पत्रिका के प्रधान संपादक विनोद मेहता, विख्यात पत्रकार बीजीवर्गीज, ऑउटलुक हिन्दी के संपादक आलोक मेहता, टीवी चैनल आईबीएन हिन्दी के संपादक आशुतोष, एनयूजे के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार नन्दकिशोर त्रिखा और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं दिल्ली सरकार के सूचना निदेशक उदय सहाय सहित कई वरिष्ठ पत्रकारों ने संबोधित किया।

इस गोष्ठी का आयोजन दिल्ली पत्रकार संघ (डीजेए) ने दिल्ली सरकार के सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के साथ मिलकर किया था।
और भी
प्रणब 21 मई को पाकिस्तान जाएँगे
घरेलू नौकरों को भी सामाजिक सुरक्षा
श्रीदेवी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील
सीबीआई को पता है दाऊद का ठिकाना
करार पर फिलहाल आमसहमति नहीं-मुखर्जी
महिला कंडोम शुरू करने की योजना