विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी पाकिस्तान के साथ समग्र बातचीत के चौथे दौर की समीक्षा करने के लिए 21 मई को इस्लामाबाद का दौरा करेंगे।
मुखर्जी ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर में यह जानकारी देते हुए बताया कि विदेश सचिव शिवशंकर मेनन 20 मई को वहाँ जाएँगे।
उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की नई सरकार के कार्यभार ग्रहण करने पर भारत ने बधाई दी है और पाकिस्तान के साथ शांति, मैत्रीपूर्ण और अच्छे पड़ोसी संबंधों और सभी मुद्दों को द्विपक्षीय रूप से बातचीत के माध्यम से हल करने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई है।
2004 में समग्र वार्ता शुरू होने के बाद से दोनों देशों के बीच संबंधों को सामान्य बनाने के लिए उठाए गए विभिन्न कदमों के परिणामस्वरूप भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों में पर्याप्त सुधार हुआ है।
|