केंद्र सरकार महिला कंडोम शुरू करने की योजना तैयार कर रही है। स्वास्थ्य परिवार राज्य मंत्री पानाबाका लक्ष्मी ने दलपतसिंह परसते के सवाल के लिखित जवाब में बुधवार को लोकसभा को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि महिला कंडोमों का वितरण आंध्रप्रदेश, कनार्टक, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, गुजरात और पश्चिम बंगाल राज्यों में राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटियों की सहायता से पाँच रुपए प्रति नग की रियायती दर पर महिला यौन कार्यकर्ताओं के बीच लक्षित कार्यकलाप कार्यक्रम कार्यान्वित करने वाले चुनिंदा गैर-सरकारी संगठनों के माध्यम से किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि 2008-09 में आंध्रप्रदेश, कनार्टक, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में महिला यौन कार्यकर्ताओं के लिए सभी लक्षित कार्यकलापों में महिला कंडोम उपलब्ध किये जाएँगें।
|