मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
करार पर बैठक 6 मई को-येचुरी
लगातार जारी अनिश्चितता के बावजूद संप्रग और इसके वाम सहयोगी यहाँ अगले महीने की छह तारीख को मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात के दौरान सुरक्षा मानक समझौते पर अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी से बातचीत तथा अमेरिका के साथ परमाणु करार को लागू करने पर चर्चा की जाएगी।

माकपा के वरिष्ठ नेता सीताराम येचुरी ने इस बात का खुलासा करते हुए बताया सरकार अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के साथ बातचीत के बाद इस बारे में हमें जो रिपोर्ट देगी हम उस पर विचार करेंगे।

येचुरी ने कहा कि उसी के आधार पर हम इस मुद्दे पर आगे बढ़ेंगे। दोनों पक्षों की पिछले मार्च महीने में बैठक हुई थी। इसमें निर्णय किया गया था कि दोनों पक्ष इस मामले में चर्चा जारी रखेंगे।

माकपा नेता ने अमेरिका के साथ परमाणु करार का वाम की ओर से लगातार विरोध किये जाने की बात दुहराते हुए कहा कि करार पर कोई कदम आगे बढ़ाने से पहले सरकार इस समिति की सिफारिशों और नतीजों पर विचार करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

एक दूसरे कार्यक्रम में संवाददाताओं ने जब इस बारे में पूछा तो विदेश मंत्री प्रणव मुखर्जी ने केवल इतना ही कहा तारीख निर्धारित की जाएगी। इसमें क्या है।

इस मुद्दे पर संप्रग और वाम के बीच अंतिम दौर की बैठक होने के बाद वाम दल और सरकार कुछ संबंधित मुददों पर विचारों का आदन प्रदान करेंगे लेकिन इस बारे में किसी प्रकार की विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं है।
और भी
सीमेंट-इस्पात उद्‍योग को वित्तमंत्री चेतावनी
रे की फिल्मों से प्रभावित अकीरा
बदहाल हैं अवध के नवाबों के वंशज
एशियाई विवि का पहला सत्र 2009 से
भारत-चीन सीमा पर सड़क निर्माण
देश की हथियार खरीद प्रक्रिया ठीक नहीं