मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
एशियाई विवि का पहला सत्र 2009 से
दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संघ (दक्षेस) के सदस्य देशों के लिए दक्षिण एशियाई विश्वविद्यालय का मुख्य परिसर भारत में होगा और इसका पहला सत्र वर्ष 2009 जुलाई में शुरू होने की संभावना है।

मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री डी. पुरंदेश्वरी ने लोकसभा में बताया कि नई दिल्ली में 14वें दक्षेस सम्मेलन के दौरान इस विश्वविद्यालय की स्थापना संबंधी समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे।

एक अन्य लिखित जवाब में उन्होंने बताया कि देश के विभिन्न भागों में कुल 23 निजी विश्वविद्यालय काम कर रहे हैं।

उन्होंने ये भी बताया कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग 11वीं योजना के लिए.. विश्वविद्यालयों में करियर और परामर्श प्रकोष्ठ आरंभ कर एक स्कीम को अंतिम रूप दे रहा है।
और भी
भारत-चीन सीमा पर सड़क निर्माण
देश की हथियार खरीद प्रक्रिया ठीक नहीं
मसालों के निर्यात में 50 फीसदी वृद्धि
बुंदेलखंड का मामला राज्यसभा में
सेना के आधुनिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता
वाजपेयी ललित कला अकादमी के अध्यक्ष बने