दिल्ली में वायु यातायात नियंत्रण के रेडार पर बिम्ब दिखाई देने के कारण प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह को लेकर आ रहे विशेष विमान को इंदिरा गाँधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने में विलंब हो गया।
एएआई सूत्रों ने कहा कि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने इस घटना की जाँच शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री का विमान उतरने से पहले करीब 15 मिनट तक आसमान में मंडराता रहा।
राँची से आ रहा प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह का विमान जैसे ही दिल्ली की ओर बढ़ रहा था तभी रेडार पर एक बिम्ब दिखाई दिया।
एटीसी अधिकारियों ने इससे चिंतित होकर विमान को आईजीआई के रनवे 28 पर उतरने से पहले 16 मिनट तक आसमान में मंडराने दिया।
इसके कुछ देर बाद प्रधानमंत्री का विमान सुरक्षित तरीके से उतर गया। यह पूछे जाने पर कि इस विम्ब का मतलब क्या है एएआई सूत्रों ने कहा कि यह एक विमान हो सकता है, जिस पर ट्रांसपोंडर लगे हों और जो जमीन पर दूसरे रडार से संबद्ध हों।
|