मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
हूजी के बारे में सूचना नहीं-सरकार
सरकार ने मंगलवार को कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों में हरकत-उल-जेहाद-ए-इस्लामी (हूजी) की स्थिति मजबूत होने के संबंध में कोई सूचना नहीं है।

गृह राज्यमंत्री राधिका वी सेल्वी ने लोकसभा को यह जानकारी देते हुए बताया कि कोई विशिष्ट सूचना उपलब्ध नहीं है, जिससे यह पता चले कि बांग्लादेश स्थित हूजी ने पूर्वोत्तर राज्यों और विशेष रूप से असम में अपनी स्थिति मजबूत की है न ही ऐसी कोई सूचना है, जिनसे यह पता चले कि हूजी ने असम के धुवी और बोगई गाँव में अपने शिविर स्थापित किए है।

उन्होंने कहा कि इस आशय की रिपोर्टे हैं कि पूर्वोत्तर क्षेत्रों के कुछ विद्रोही ग्रुपों के पाकिस्तान की आईएसआई और बांग्लादेश आधारित हूजी जैसे पड़ोसी देशों के कुछ अन्य कट्टरपंथी आतंकवादी संगठनों के साथ संबंध है।

करुणा शुक्ला के एक प्रश्न के लिखित उत्तर में मंत्री ने कहा कि भारत विरोधी क्रिया-कलापों के लिए बांग्लादेश की भूमि का दुरुपयोग किए जाने सहित सुरक्षा से संबंधित विभिन्न मामले को दोनों देशों के बीच विद्यमान राजनयिक चेनलों और संस्थागत तंत्र के माध्यम से विभिन्न स्तरों पर बांग्लादेश के साथ नियमित रूप से उठाती रही है।
और भी
'वेतन आयोग का सेना के साथ अन्याय'
ओबीसी आरक्षण पर आईआईएम की बैठक
ब्लू लाइन बस दुर्घटनाओं 188 मरे
फिल्में बाँध सकती हैं दोस्ती की डोर
दिल्ली में सेक्स रैकेटों के 203 मामले
प्रसार भारती के कर्मचारियों का अनशन