मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
ओबीसी आरक्षण पर आईआईएम की बैठक
अहमदाबाद स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) का बोर्ड ऑफ गवर्नर्स अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण लागू करने के मुद्दे पर विचार के लिए शनिवार को चर्चा करेगा।

आईआईएम अहमदाबाद के सूत्रों ने प्रेस ट्रस्ट को बताया कि बैठक में आरक्षण लागू करने संबंधी फैसले के साथ ही अन्य मुद्दों पर भी विचार किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर विचार करने के लिए आईआईएम अहमदाबाद की शिक्षक संकाय परिषद की बैठक भी होगी।

उल्लेखनीय है कि उच्चतम न्यायालय द्वारा सभी केंद्रीय शिक्षण संस्थाओं में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण लागू करने संबंधी केंद्रीय मानव संसाधान मंत्रालय के निर्देश को हरी झंडी देने के बाद आईआईएम अहमदाबाद इसी साल से अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों को 27 प्रतिशत आरक्षण देने की प्रक्रिया तय करने में जुटा है।

आईआईएम अहमदाबाद के निदेश समीर बरुआ ने प्रेस ट्रस्ट को बताया मोइली समिति की सिफारिशों के अनुसार 27 प्रतिशत आरक्षण को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। आईआईएम अहमदाबाद के पास एक साथ ही पूरा आरक्षण करने के लिए ढाँचागत सुविधाएँ नहीं हैं।

आईआईएम अहमदाबाद की अंतिम प्रवेश सूची 11 अप्रैल को जारी होनी थी। लेकिन उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद इसे टाल दिया गया।

बरुआ ने कहा कि अभी तक सूची जारी करने की तारीख के बारे में फैसला नहीं किया गया है।
और भी
ब्लू लाइन बस दुर्घटनाओं 188 मरे
फिल्में बाँध सकती हैं दोस्ती की डोर
दिल्ली में सेक्स रैकेटों के 203 मामले
प्रसार भारती के कर्मचारियों का अनशन
शौकत गुरु की याचिका पर फैसला सुरक्षित
मुंबई भाजपा का नया अध्यक्ष होगा