राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में ब्लू लाइन बसों ने पिछले लगभग सवा साल में 188 लोगों की जान ले ली और 397 लोग दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायल हो गए।
गृह राज्यमंत्री श्रीमती वी. राधिका सेल्वी ने मंगलवार को लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में बताया कि वर्ष 2007 से 31 मार्च 2008 तक ब्लू लाइन बसों से हुई दुर्घटनाओं में 585 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
इसी अवधि में ट्रक दुर्घटनाओं में 367 व्यक्ति मारे गए और 819 गंभीर रूप से घायल हो गए। इन दुर्घटनाओं के सिलसिले में 779 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
|