दिल्ली पुलिस ने पिछले सवा तीन सालों में राजधानी में सेक्स रैकटों के 203 मामलों का भंडाफोड़ किया तथा 834 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
गृह राज्यमंत्री राधिका सेल्वी ने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान एक लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2005 में सेक्स रैकेटों के 89 मामले दर्ज कर 370 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 2006 में 78 मामले दर्ज कर 291 व्यक्ति गिरफ्तार किए गए।
वर्ष 2007 में 31 मामले दर्ज हुए तथा 145 व्यक्ति गिरफ्तार किए गए। 31 मार्च 2008 तक पाँच मामले दर्ज कर 28 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि ऐसे किसी अभियुक्त को छोड़ने के लिए किसी पुलिसकर्मी को दोषी नही पाया गया।
|