मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मुंडे को ठाकरे ने दी संयम की सलाह
गोपीनाथ ने अपना इस्तीफा वापस लिया
शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने भारतीय जनता पार्टी के विक्षब्धु नेता गोपीनाथ मुंडे को संयम बरतने की सलाह देते हुए उन्हें आश्वासन दिया कि अगर जरुरत हुई तो इस मसले पर वह भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से बातचीत करेंगे।

मुंडे ने मंगलवार की रात को शिवसेना प्रमुख से मुलाकात करके अपने इस्तीफे के कारणों से उन्हें विस्तार से अवगत कराया था, जिस पर ठाकरे ने उन्हें संयम बरतने की सलाह दी।

शिवसेना प्रमुख से मुंडे की वातचीत के दौरान भाजपा के दिवंगत नेता प्रमोद महाजन की पुत्री एवं महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा युवा मोचा र्की महासचिव सुश्री पूनम महाजन भी मौजूद थीं।

गोपीनाथ मुंडे ने इस्तीफा वापस लिया : गोपीनाथ मुंडे भाजपा सुप्रीमो लालकृष्ण आडवाणी और राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथसिंह से मिलने के लिए मंगलवार को दिल्ली पहुँचे। इन दोनों से मुलाकात करने के बाद मुंडे ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया।

सनद रहे कि दो दिन पहले मुंडे ने अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफा वापस लेने के बाद गोपीनाथ मुंडे ने कहा कि वे यहाँ से महाराष्ट्र नहीं जाएँगे, बल्कि वे जयपुर जा रहे हैं क्योंकि पार्टी ने उन्हें राजस्थान का प्रभार सौंप रखा है।

एक प्रश्न के उत्तर में मुंडे ने कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता हूँ और इसी के प्रति वफादार रहूँगा। यह पूछे जाने पर कि क्या आपने पार्टी बदलने का मन बनाया था? मुंडे ने कहा कि मैं भाजपा में था और भाजपा में ही रहूँगा।
और भी
'कान उत्सव' की ज्यूरी में प्रसून जोशी
कलाम ने नहीं उठाने दिया कश्मीर मुद्‍दा
सेवानिवृत्त मुख्य सचिवों में भी पद की लालसा!
राहुल को युवराज बताने पर बिफरा विपक्ष
रक्षा सेवाओं के लिए उचित वेतन मिले-सिंह
दुनिया में रोज मरते हैं 26 हजार बच्चे