मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
रूस में भारत से ज्यादा अरब‍पति
ऐसा लगता है कि शेयर बाजारों में गिरावट का असर भारत के अरबपतियों के क्लब पर भी पड़ा है। भारतीय अरबपतियों की नवीनतम संख्या की बात की जाए तो यह रूस की तुलना में आधी है।

रूस में फिलहाल सौ से अधिक अरबपति हैं और इस लिहाज से यह अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर आ गया है। अमेरिकी पत्रिका फोर्ब्स ने मई माह के अपने रूसी संस्करण में यह जानकारी दी है।

पत्रिका के अनुसार रूस में अब कुल 110 अरबपति हैं। एक साल पहले यह संख्या 60 थी, जबकि मार्च में इसी पत्रिका की वैश्विक अरबपतियों की सूची में 87 अरबपति शामिल थे।

पत्रिका की वैश्विक सूची में 53 भारतीय अरबपतियों को चिन्हित किया गया है। नौ फरवरी के बाद से भारतीय शेयर बाजारों में गिरावट का रुख देखने को मिला है। ऐसे में लगता है कि भारतीय अरबपतियों की संख्या और परिसंपत्ति में नाटकीय कमी आई है।

पत्रिका ने दुनिया भर के अरबपतियों की संपत्ति की गणना नौ फरवरी को ही की थी। पत्रिका इसके लिए शेयर कीमतों और विनिमय दरों पर ध्यान देती है।

आलोच्य अवधि की बात की जाए तो अमेरिकी शेयर बाजार ने भारतीय शेयर बाजार की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। इसके अलावा अनुकूल विदेशी मुद्रा रुख ने भी रूस के अरबपतियों के क्लब का विस्तार करने में मदद की।

आलोच्य अवधि में भारतीय शेयर बाजार का मूल्य औसतन आधार पर दस प्रतिशत घटा, जबकि रूस के लिहाज से इसमें दस प्रतिशत से अधिक बढ़ोतरी हुई।

इस साल वैश्विक स्तर पर शेयर बाजारों में गिरावट आई है। भारतीय शेयर बाजार में यह गिरावट 22 प्रतिशत तक रही है जबकि रूस में यह मात्र सात प्रतिशत तक रही है।
और भी
कश्मीर को मुख्‍य मुद्‍दा न बनाएँ-आडवाणी
इस्तीफे का मन बना लिया था कलाम ने!
सोनिया ने खुद ठुकराया था प्रधानमंत्री पद
किंगफिशर में उड़ सकते हैं मुसलमान
तिब्बत में मोबाइल रिचार्ज पर भी रोक
अर्जुन टैंकों का प्रदर्शन घटिया-सेना