मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
किंगफिशर में उड़ सकते हैं मुसलमान
विजय माल्या की टीम रायल चैलेंजर्स किंग खान की नाइट राइडर्स के हाथों आईपीएल के पहले मैच में भले ही चारों खाने चित हो गई, लेकिन मुल्लाओं ने उनके जख्मों पर मरहम लगाते हुए मुसलमानों से कहा कि वे इनकी किंगफिशर एयरलाइंस से सफर कर सकते हैं भले ही वह शराब की कमाई से क्यों न उड़ती हो।

देवबंद दारूल उलूम ने हाल ही में दिए एक फतवे में कहा गैर मुस्लिमों के लिए शराब का कारोबार करना जायज है और इसलिए इस कारोबार के जरिए होने वाली उनकी कमाई भी उनके लिए हलाल है।

फतवे में आगे कहा गया कि शराब के कारोबार से अर्जित की गई गैर मुस्लिमों की कमाई उनके लिए जायज़ है, इसलिए अगर उन्होंने इस कमाई से एयरलाइंस सेवा शुरू की है तो यह उनकी जायज आय से चलाया जा रहा कारोबार माना जाएगा।

विख्यात इस्लामी संस्था ने अपने फतवे में कहा कि इस तरह गैर मुस्लिमों की जायज कमाई से चलने वाली उनकी एयरलाइंस से मुसलमानों को सफर करने की अनुमति है।

देवबंद की फतवा इकाई से सवाल किया गया था कि किंगफिशर एयरलाइंस उस व्यापार समूह से संबंधित है जो शराब बनाने और बेचने के कारोबार में संलिप्त है, ऐसे में क्या मुसलमानों के लिए इससे यात्रा करने की अनुमति है।
और भी
तिब्बत में मोबाइल रिचार्ज पर भी रोक
अर्जुन टैंकों का प्रदर्शन घटिया-सेना
सुप्रीम कोर्ट पर सूचना का अधिकार नहीं
महँगाई की मार, सरकार पर प्रहार
न्यायपालिका भी भ्रष्ट है-मनमोहन
मनमोहन को महँगाई घटने का भरोसा