मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
क्रीमी लेयर को बाहर न करें-पीएमके
केंद्र में सत्तारूढ़ संप्रग के घटक पीएमके ने शुक्रवार को जोर देते हुए कहा कि प्रमुख उच्च शिक्षण ंस्थानों में अन्य पिछड़े वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षण में क्रीमी लेयर को बाहर नहीं किया जाना चाहिए।

पीएमके नेता एस. रामदास ने प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह से भेंट की और उनसे अनुरोध किया कि ओबीसी आरक्षण में क्रीमी लेयर को शामिल करने के लिए सरकार को सभी कदम उठाने चाहिए।

रामदास ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आश्वस्त किया कि क्रीमी लेयर के मुद्दे पर विभिन्न स्तरों पर विचार किया जाएगा ताकि कोई हल निकल सके।

उन्होंने तमिलनाडु के मछुआरों पर श्रीलंकाई नौसैनिकों के हमले की ओर भी प्रधानमंत्री का ध्यान दिलाया और अनुरोध किया कि इस पर रोक के लिए सरकार कदम उठाए। पीएमके नेता ने संप्रग अध्यक्ष सोनिया गाँधी से भेंट की और उच्च शिक्षण संस्थानों में ओबीसी आरक्षण के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।
और भी
धर्मांतरित को आरक्षण स्‍वीकार नही-भाजपा
महँगाई पर भाजपा छेड़ेगी आंदोलन
सरबजीत को माफ करे पाक-भारत
भारत ने स्थिति का गलत आकलन नहीं किया
भारतीय शांति सैनिकों का सराहनीय कार्य
वेबदुनिया पाठक सर्वेक्षण