मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सरबजीत को माफ करे पाक-भारत
सरबजीतसिंह की फाँसी की तिथि के करीब आने के साथ भारत ने शुक्रवार को मानवीय आधार पर इस दुर्भाग्यशाली इन्सान को क्षमा प्रदान करने के लिए पाकिस्तान से फिर अपील की है।

विदेशमंत्री प्रणब मुखर्जी ने उम्मीद जाहिर की है कि सरबजीत को क्षमादान मिल जाएगा। मुखर्जी ने मीडिया में जारी अपने बयान में कहा- मैं पाकिस्तान के अधिकारियों से क्षमादान की अपील करता हूँ।

उन्होंने कहा ‍कि कानूनी स्थिति चाहे जो भी हो, लेकिन मानवीय आधार पर मैं उम्मीद करता हूँ कि सरबजीत को माफ कर दिया जाएगा।

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 1990 में चार बम विस्फोटों में 14 लोगों की मौत में कथित रूप से शामिल होने के आरोप में सरबजीत को फाँसी की सजा दी गई थी। इसे राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने 30 दिनों के लिए टाल दिया था ताकि नई सरकार इसकी समीक्षा कर सके। पूर्व में सरबजीत को एक अप्रैल को फाँसी दी जानी थी।

भारतीय अधिकारियों ने अपने नागरिक सरबजीतसिंह के मुद्‍दे पर पाकिस्तान की नई सरकार से सम्पर्क स्थापित किया है और उम्मीद जताई है कि उसे क्षमा प्रदान कर दी जाएगी।
और भी
भारतीय शांति सैनिकों का सराहनीय कार्य
वेबदुनिया पाठक सर्वेक्षण
क्रीमी लेयर को बाहर रखा जाएगा-केन्द्र
सरबजीत के पर‍िजन 23 को पाक जाएँगे
सरबजीत के लिए आडवाणी ने खत लिखा
लैंड लाइन फोन घट रहे हैं