मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > राष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
भारत ने स्थिति का गलत आकलन नहीं किया
भारत ने शुक्रवार को कहा कि उसने नेपाल की स्थिति का गलत आकलन नहीं किया था जहाँ हाल के संविधान सभा के चुनाव में माओवादियों ने आश्चर्यजनक रूप से भारी जीत हासिल की है।

विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी ने कहा कि स्थिति के गलत आकलन का कोई सवाल ही नहीं है। उन्होंने साथ ही कहा कि भारत नेपाल में एक बहु पार्टी लोकतांत्रिक प्रणाली चाहता है।

विदेश मंत्री ने यहाँ भारत अरब निवेश परियोजना सम्मेलन में कहा कि हमने माओवादियों से नेपाल में बहुदलीय लोकतांत्रिक राजनीतिक प्रणाली में शामिल होने की अपील की थी। उन्होंने ऐसा किया है।

मुखर्जी ने कहा कि नेपाल की जनता ने एक नई संविधान सभा के लिए वोट दिया है जो अब एक नया संविधान बनाएगी। यह पूछे जाने पर कि क्या वह नेपाल नरेश को राजनीतिक शरण दिए जाने के विचार के पक्ष में हैं। मुखर्जी ने तुरंत कहा कि मुझे नहीं पता कि किसी ने शरण माँगी है। यह काल्पनिक सवाल हैं।

नेपाल में नई गठबंधन सरकार की अगुवाई करने को तैयार माओवादियों ने कहा है कि 240 साल पुरानी राजशाही को एक माह के भीतर उखाड़ फेंका जाएगा।
और भी
भारतीय शांति सैनिकों का सराहनीय कार्य
वेबदुनिया पाठक सर्वेक्षण
क्रीमी लेयर को बाहर रखा जाएगा-केन्द्र
सरबजीत के पर‍िजन 23 को पाक जाएँगे
बांग्लादेशी घुसपैठ से संगमा चिंतित
सरबजीत के लिए आडवाणी ने खत लिखा