देश में मोबाइल क्रांति के कारण लैंडलाइन फोन कम हो रहे हैं।
दूरसंचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में बताया कि 31 मार्च 2004 से 31 मार्च 2008 के बीच लैड लाइन कनेक्शनों की संख्या 409.2 लाख से घटकर 391.8 लाख हो गई।
इस दौरान भारत संचार निगम के कनेक्शन 354.3 लाख से घटकर 315.6 लाख और एमटीएनएल के 43.3 लाख से 36.8 लाख रह गए।
|